उत्तराखंड राज्य महिला आयोग – Uttarakhand Prime 24X7

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग

 

आज दिनांक 06.05.2023 को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की मा०अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक का आयोजन प्रत्येक 3 माह के भीतर किया जाता है। यह बोर्ड बैठक वर्ष 2023-24 की पहली बैठक है।

बैठक में मा०उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा एवं मा० उपाध्यक्ष, श्रीमती शायरा बानो उपस्थित रहीं। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रस्ताव भी पारित किये गए।

प्रदेश में संचालित स्पा सैण्टरों / मसाज पार्लरों की नियमावली जल्द बनें।

राज्य की महिला नीति पर शीघ्रता से कार्य कर उसे पूर्ण रूप से तैयार किया जाए।

विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी कार्य स्थलों पर महिलाओं की शिकायतों हेतु सेक्सुअल हरैसमेंट कमेटी हो।

राज्य के सभी 13 जिलों में विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हो।

महिलाओं को विभिन्न मुद्दों पर लीगल सहायता व कानूनी जानकारी के प्रयास।

बोर्ड बैठक में महिलाओं के हित में उपरोक्त के अतिरिक्त अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई तथा चर्चा करते हुए शासन स्तर पर भी पत्राचार किया गया है। बैठक में आयोग की सदस्य-सचिव, श्रीमती कामिनी गुप्ता, विधि-अधिकारी, श्री दयाराम सिंह, श्री अशोक कुमार तोमर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *