पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार, बड़ा हादसा टला – Uttarakhand Prime 24X7

पैराफिट से टकराई तेज रफ्तार कार, बड़ा हादसा टला

दिनांक/15/06/2025

Khatima/Uttarakhandprime 24×7 

खटीमा। चंपावत जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। हादसे के दौरान कार इतनी स्पीड में थी कि कार के आगे के दोनों टायर टूट कर अलग हो गए। वहीं, कार पैराफिट में लटकने की वजह से खाई में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लीसा डिपो के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जब तेज स्पीड से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे के टायर टूट कर कार से अलग हो गए। इस दुर्घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बाराकोट पुलिस स्टेशन प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया दुर्घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, स्थानीय निवासी सैंडी बोहरा ने बताया टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के दोनों टायर टूट कर अलग हो गए। जबकि, कार के एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *