Dehradunउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 11365.11 लाख की लागत की 18 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

शौर्य, सम्मान और संकल्प की एक साथ झलक ऑपरेशन सिन्दूर के बाद तिरंगा शौर्य यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

दिनांक/16/05/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद चंपावत के टनकपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास हेतु 18 योजनाओं (लागत 11365.11 लाख) का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जनपद के विकास हेतु विधानसभा चंपावत के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर (चंपावत) में आयोजित कार्यक्रम में कुल लागत 11365.11 लाख की कुल 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 05 योजनाओं (लागत 6578.86 लाख) का शिलान्यास तथा 13 योजनाओं (लागत 4786.25 लाख) का लोकार्पण किया। जिसमें पर्यटन विभाग चंपावत की चंपावत के अंतर्गत पर्यटक आवास गृह टनकपुर परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण (498.25 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत सिप्टी वॉटरफॉल का सौंदर्यकरण एवं गूल का निर्माण कार्य किया जाएगा (लागत 78.20 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 13 जिला 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत चंपावत नगर में हिमाद्री एंपोरियम केंद्र का निर्माण किया जाएगा (लागत 130.56 लाख), उत्तराखंड होमस्टे क्लस्टर योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनकटिया (श्यामलाताल) में हार्ट मार्केट क्राफ्ट केंद्र की स्थापना (लागत 90.28 लाख), उत्तराखंड जल संस्थान चंपावत की बागडोराखास पंपिंग पेयजल योजना (लागत 43.08 लाख) नायाल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य (लागत 114.00 लाख), प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा क्षेत्र ग्राम फागपुर अंतर्गत शहीद द्वार के समीप से कैनाल तक मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा चैड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत 113.35 लाख) शामिल है।

 राज्य योजना अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर अंतर्गत ग्राम सभा बस्तियां के आंतरिक संपर्क मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा उदारीकरण का कार्य (लागत 57.77 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में सुखीढांग- डांडा- मीनार मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य (लागत 307.04 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में सूखीढ़ांग-डांडा-मीनार मोटर मार्ग के किलोमीटर 06 से किलोमीटर 29.85 का पुनः निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य लागत (1783.33 लाख),

माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक मार्गों का हॉट मिक्स बी.एम एस.डी.बी.सी द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 326.19 लाख), राज्य योजना अंतर्गत मानसखंड कॉरिडोर एवं पर्वतमाला योजना जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मां पूर्णागिरी मंदिर हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का उदारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (लागत 605.68 लाख), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत राज्य मार्ग संख्या- 109 सूखीढांग- धूरा- रीठासाहिब के बृजनगर- तालियांबाज प्रभाग तथा राज्य मार्ग संख्या-110 सुखीढांग श्यामलाताल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 638.52 लाख) का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त ब्रिडकुल चंपावत की चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत कारागार में आवासीय एवं अनावासीय भवन का निर्माण (लागत 5567.77लाख), प्रांतीय लोक निर्माण विभाग चंपावत की मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत बनबसा कैनाल गेट से देवीपुरा- धनुष पुल तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य (लागत 180.51 लाख) तथा मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत टनकपुर के आंतरिक मार्ग का हॉट मिक्स (डी.बी.एमध् बी.सी) द्वारा सुधारीकरण कार्य किया जाएगा (लागत 597.5 लाख), पर्यटन विभाग की आदर्श चंपावत अंतर्गत पर्यटक आवास गृह टनकपुर की अवशेष कक्ष एवं हाल का उच्चीकरण का कार्य (लागत 86.18लाख), तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर की माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत पंचमुखी गौशाला निर्माण का कार्य (लागत 146.86 लाख) का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। फिर कम्प्यूटर ऑन व्हील में बच्चों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। सरलीकरण, समाधान निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है, जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button