Uncategorizedउत्तराखंडदुखद
शादी के तीन दिन बाद युवक की हृदय गति रूकने से मौत, पूरे क्षेत्र में शोक
शादी के तीन दिन बाद युवक की हृदय गति रूकने से मौत, पूरे क्षेत्र में शोक

दिनांक/13/05/2025
Bageshwar/Uttarakhandprime 24×7
बागेश्वर। जिले में शादी के तीन दिन बाद ससुराल जाते समय एक नव विवाहित युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जिसके बाद दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गयी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिमौना पाचन निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र रणजीत राम की नौ मई को धूमधाम से विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। वह 12 मई को पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। अचानक रास्ते में उनके सीने में तेज दर्द उठा। जिसके बाद परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए थे, जहां पहुंचे ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से दोनों पक्षों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




