SrinagarUncategorizedउत्तराखंड

मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की टक्कर में एक की मौत

मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की टक्कर में एक की मौत

दिनांक/13/05/2025

Srinagar/Uttarakhandprime 24×7 

श्रीनगर। मंगलवार को चौपड़ियों-जियालगढ़ मार्ग एक मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे की एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चौपड़ियों-जियालगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित तोमर (पुत्र तेजपाल), उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम लोहटा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अमित किसी काम से उत्तराखंड आया हुआ था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपात सेवा को सूचना दी, जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना में शामिल टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button