नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक/03/05/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना डोईवाला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अतुल सिंह उनकी नाबालिग पुत्री उम्र-15 वर्ष को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। उक्त घटना के संबंध में उनकी पुत्री द्वारा घर वापस आने पर उन्हें जानकारी गई गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये, जिस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अतुल सिंह पुत्र छब्बालाल को बाल कुंआरी चौक, लालतप्पड, डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *