High courtNanitalउत्तराखंड

बच्ची से दुष्कर्म मामले का हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

बच्ची से दुष्कर्म मामले का हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

दिनांक/01/05/2025

Nanital/Uttarakhandprime 24×7 

नैनीताल। शहर में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर उपजे जनाक्रोश का हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है।

गुरुवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान उप महाधिवक्ता जेएस विर्क ने कोर्ट को बताया गया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।अनावश्यक रूप से नैनीताल आ रहे वाहनों की हल्द्वानी, भवाली व कालाढूंगी में चेकिंग की जा रही है। जिसपर कोर्ट ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाई रखी जाय। एक जगह पर भीड़ को एकत्रित ना होने दिया जाए।भवाली, हल्द्वानी, काठगोदाम, कालाढूंगी व रामनगर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए। इन स्थानों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती की जाय, ताकि कोई माहौल खराब न हो। अफवाह फैलाने व इंटरनेट मीडिया की भी निगरानी की जाय। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को नागरिकों से अपील करें। फोर्स की गश्त भी जारी रहे, जिससे कि हल्द्वानी जैसा माहौल पैदा ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button