तेज आंधी तूफान में एक बार फिर अलकनंदा पर बना पुल टूटा – Uttarakhand Prime 24X7

तेज आंधी तूफान में एक बार फिर अलकनंदा पर बना पुल टूटा

दिनांक/10/04/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। हेमकुंड साहिब में एक बाधा बार-बार खड़ी हो रही है। वो है गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर बना पुल। इस पुल की मदद से श्रद्धालु अलकनंदा नदी को पार कर हेमकुंड साहिब जाते है, लेकिन बुधवार को आए तेज आंधी तूफान में ये पुल अब दूसरी बार टूट गया है। इससे पहले मार्च में भी ये पुल टूट गया था। इस पुल के टुटने से क्षेत्र में समस्या खड़ी हो गयी है।

गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर बना पुल इससे पहले पांच मार्च को टूटा था। तब एक नेपाली मजदूर भी पुल की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। 25 मई से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने वाली है, इसीलिए सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द से पुल बनाने का निर्णय लिया गया। चमोली जिला प्रशासन ने भी तत्काल पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और अन्य एजेंसियों को नए पुल के निर्माण का जिम्मा सौंपा था। पुल का निर्माण कार्य चल ही रहा था कि बुधवार को आए तेज आंधी तूफान से पुल का आधा हिस्सा नदी की तरफ झुका गया। ऐसे में एक बार फिर इस पुल ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *