रोड कटिंग के दौरान भूस्खलऩ, मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

रोड कटिंग के दौरान भूस्खलऩ, मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत

दिनांक/10/04/2025

Almora/Uttarakhandprime 24×7 

अल्मोड़ा। सड़क कटान के कार्य में लगी जेसीबी पर पहाड़ से मलबा आ गिरा। जिसके चलते मलबे में दबकर चालक की मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को सुबह द्वाराहाट तहसील क्षेत्र में ग्राम असगोली से ग्राम पैठानी को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। सड़क निर्माण के लिए ग्राम घूने ग्राम सभा सिमलगांव तहसील द्वाराहाट में पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी रोड कटिंग कर रही थी। रोड कटिंग के दौरान सुबह लगभग 8.30 बजे अचानक पहाड़ से भूस्खलन शुरू हो गया। जिसके नीचे जेसीबी व चालक दब गये। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करतार सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम झारकुड़ी जनपद नूह हरियाणा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *