अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो भाईयों मौत – Uttarakhand Prime 24X7

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो भाईयों मौत

देहरादून, नेशनल हाईवे-58 पर सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा। वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरने से ये हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची रेस्क्यू टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गयी।  हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। घालयों में एक व्यक्ति और एक महिला बताई जा रही है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *