शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की बस सेवा – Uttarakhand Prime 24X7

शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की बस सेवा

दिनाँक – 13/02/2025

देहरादून/उत्तराखंड प्राइम 24 x 7

 

*शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की बस सेवा*

 

*सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही*

 

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 170 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा लाया गया थाने*

 

*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 55,000/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*

 

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों को किया गिरफ्तार, वाहनों को किया सीज*

 

*दून पुलिस का अभियान लगातार जारी*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के दौरान आज दिनांक 13-02-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 170 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 170 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 55,000/-रू0 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा तीनो वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *