चंपावत में पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा समेत 4 लोग घायल – Uttarakhand Prime 24X7

चंपावत में पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा समेत 4 लोग घायल

दिनांक/05/11/2024

Champawat/Uttarakhandprime 24×7 

चंपावत। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं। वहीं टनकपुर जौलजीबी सड़क पर थाना तामली का सरकारी वाहन चूका के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा की दुर्घटना में सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। डॉ। जीतेन्द्र जोशी की टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि टनकपुर जौलजीबी मार्ग पर थाना तामली का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उप निरीक्षक समेत चार कार्मिक तैनात थे, अचानक निर्माणाधीन पुल के समीप कुछ स्थान खाली पड़ा था, जिसमें वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।वाहन में सवार सभी कार्मिक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया है।

डॉ. जीतेन्द्र जोशी ने बताया कि उप निरीक्षक भुवन चंद्र आर्य, हेड कांस्टेबल। फरीद खान, ललित मोहन जोशी व मोहन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि बीते दिन अल्मोड़ा सल्ट में बस खाई में गिरने से 36 लोगों को मौत और 27 लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं उत्तरकाशी में मंगलवार यानि आज बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *