तेज रफ्तार कंटेनर ने महिला को कुचला, मौत – Uttarakhand Prime 24X7

तेज रफ्तार कंटेनर ने महिला को कुचला, मौत

दिनांक/24/10/2024

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। जिले में भगवानपुर के मक्खनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। भगवानपुर पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के शव का पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर में एक महिला शाहजहां (उम्र 40 वर्ष) सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर बुरी तरह से घायल हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि कंटेनर भगवानपुर की तरफ से छुटमलपुर की ओर जा रहा था। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को 108 के जरिए तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने शाहजहां को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *