
दिनांक – 24/09/2024
Dehradun/ Uttarakhand Prime 24X7
*युवती के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
देहरादून के थाना प्रेमनगर मैं दिनांक 23/09/2024 को पीड़िता द्वारा थाना प्रेमनगर आकर एक प्रार्थना पत्र सत्यम नाम के व्यक्ति द्वारा उसे दर्द की गोली की जगह नींद की गोली खिलाकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में दिया गया। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु०अ०सं०- 192/2024 धारा 64/123/127/351 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए, जिस पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त सत्यम पुत्र दौलत राम निवासी कामठेना, तहसील ओला, थाना ओला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी पंडितवाडी सब्जी मार्केट के पीछे, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 26 वर्ष को नंदा की चौकी स्थित पुल के पास से दिनांक 23/09/2024 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त :-
सत्यम पुत्र दौलत राम निवासी कामठेना तहसील ओला, थाना ओला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी पंडितवाडी सब्जी मार्केट के पीछे, थाना कैंट, देहरादून उम्र 26 वर्ष।
*गिरफ्तारी टीम-*
1- उ०नि० मालिनी
2-हे०कां० पंकज
3-हे०कां० परविंदर




