अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा* – Uttarakhand Prime 24X7

अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा*

दिनांक: 24-09-24

Dehradun/Uttarakhand prime 24X7 

 

*अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा*

 

*पटेलनगर क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान।*

 

*मार्गों के किनारे अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर लगाई गई फड/ठेलियों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में की गई चालानी कार्यवाही।*

 

*दुकानों में काम कर रहे नौकरों के सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान।*

 

*अभियान के दौरान क्षेत्र में घूम रहे 20 संदिग्धों को पुलिस लाई थाने, करी सत्यापन की कार्यवाही।*

 

देहरादून की कोतवाली पटेलनगर मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा मुख्य मार्गो पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम मैं

आज दिनांक: 24-09-24 को पटेलनगर पुलिस द्वारा लालपुल से महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल के मध्य सड़क पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गई l कार्यवाही के दौरान सडक पर अवैध अतिक्रमण कर लगाई गयी 16 रेहडी/ठेली वालों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर उन पर 4000 रू0 का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अपनी दुकानों पर काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न कराने वाले 05 दुकानदारों के 83 पुलिस एक्ट में चालान किये गये। कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में घूम रहे 20 संदिग्धों को थाने लाकर उनसे पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *