मसूरी में पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, चार घायल – Uttarakhand Prime 24X7

मसूरी में पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, चार घायल

दिनांक/23/09/2024

Mussoorie/Uttarakhandprime 24×7 

मसूरी। कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए, जिनको पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे।

गौर हो कि मसूरी कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को 108 की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। मसूरी कोतवाल अरविंद चैधरी ने बताया कि जीरो पॉइंट के पास एक कार डीएल 1 सीआर 8797 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में करण पुत्र सतीश सोनी उम्र 32 वर्ष, आशीष पुत्र शंकर निराला उम्र 21 वर्ष, आकाश पुत्र रामानंद राम उम्र 20 वर्ष और रोशन पुत्र दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष घायल हो गए, जो 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि चारों युवक मसूरी घूमने के लिए आए थे और कैम्पटी फॉल जाते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि चारों युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। मसूरी कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *