पत्नी की गोेली मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

पत्नी की गोेली मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

दिनांक/11/09/2024

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7 

रूद्रप्रयाग। पहाड़ों की शांत वादियों में पत्नी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती 31 अगस्त को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत अमसारी गांव में दिन दहाड़े एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया था।

पहाड़ की शान्त वादियों में इस प्रकार के घटनाक्रम को पुलिस के स्तर से चुनौती के रूप में लिया गया। घटना के दिन ही मृतका राधिका की मां रानी पत्नी स्व. राजेश हाल कर्मचारी तहसील बसुकेदार, जिला रुद्रप्रयाग की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी थाना शालीमारबाग दिल्ली में दर्ज 307 तथा आर्म्स एक्ट मामले में दिल्ली न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्ट में स्पेशल स्टॉफ नॉर्थ वेस्ट द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जिस पर पुलिस ने सम्बन्धित न्यायालय में ट्राजिस्ट रिमाण्ड हेतु आवेदन किया गया। न्यायालय द्वारा आवेदन स्वीकार करते हेतु हत्यारोपी राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शालीमारबाग दिल्ली को पुलिस द्वारा दिल्ली से रुद्रप्रयाग लाकर पूछताछ की गयी, उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। इसके द्वारा हत्याकांड में प्रयुक्त असलाह इत्यादि के बारे में विवेचना प्रचलित है। पूछताछ में इसका अपनी पत्नी के साथ आपसी पारिवारिक विवाद का होना बताया गया है। पुलिस के स्तर से आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *