बदरीनाथ धाम में सीजन की पहले बर्फबारी – Uttarakhand Prime 24X7

बदरीनाथ धाम में सीजन की पहले बर्फबारी

दिनांक/11/09/2024

Chamoli/Uttarakhandprime 24×7 

चमोली। बारिश के बाद बुधवार की सुबह बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी।बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना बताई गयी।(बुधवार) हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। वहीं केदारनाथ यात्रा में मौसम बड़ी बाधा बना है। बारिश के चलते सुबह 8.30 बजे से केदारनाथ पैदल यात्रा सोनप्रयाग से ही रोक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *