भारी बारिश के चलते मंदाकिनी और अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा – Uttarakhand Prime 24X7

भारी बारिश के चलते मंदाकिनी और अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

दिनांक/11/08/2024

Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7

ऋषिकेश। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसका असर ऋषिकेश में देखने को मिल रहा है। जहां गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया है. खतरे के निशान से गंगा इस समय केवल आधा मीटर नीचे बह रही है।

त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। वहीं, प्रशासन की टीम बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट नजर आ रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा पार पहुंच गया है। इस समय गंगा चेतावनी रेखा से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पानी से लबालब हो गया है। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तमाम गंगा घाटों पर मुस्तैद हो गई है। जो मुनादी कर गंगा घाट पर आने वाले लोगों को दूर करने सलाह दे रहे है। नरेंद्र नगर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी और ऋषिकेश एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसलिए निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उधर, देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अलर्ट की जानकारी मिलने के बाद सभी गंगा घाटों पर जल पुलिस को 24 घंटे जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी गंगा घाट से दूर करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *