चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को वैकल्पिक ट्रेक के रूप में उपयोग में लाने के लिए कयास शुरू – Uttarakhand Prime 24X7

चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को वैकल्पिक ट्रेक के रूप में उपयोग में लाने के लिए कयास शुरू

दिनांक/11/08/2024

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7

रूद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसने द्बारा चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा की दृष्टिगत चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग हैए जिसे आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने के लिए इस पैदल ट्रेक मार्ग का निरीक्षण हेतु दिनांक 09.08.2024 को चैमासी से एक दल रवाना हुआ थाए जिसमें उनके साथ नरेंद्र कुमारए सहायक अभियंता लो.नि.वि उखीमठए जुगल किशोर चैहानए सहायक वन संरक्षकए केदारनाथ वन्य जीव प्रभागए गोपेश्वर डाण् कृष्ण सिंह सजवाणए भू वैज्ञानिकए रुद्रप्रयाग मौजूद रहे इस टीम द्वारा रेका खर्क तक मौका मुआयना कर दिनांक 10.08.2024 को चैमासी वापस पहुंचे। संयुक्त टीम द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। इस टीम मैं अन्य सदस्य मुलायम सिंहए ग्राम प्रधानए चैमासी डीडीआरएफ से जगमोहन व नरेंद्र वन विभाग से नवीन प्रसादए वन आरक्षी अंशुलए बद्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *