मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष, एक की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष, एक की मौत

दिनांक/2/7/24

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7

हरिद्वार। लक्सर में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामला शांत करने के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव बस स्टैंड के पास बीती रात जमीनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे पक्ष की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया एक पक्ष द्वारा मकान का लेंटर डाला गया तो दूसरे पक्ष को यह कतई बर्दाश्त नहीं हुआ। दूसरा पक्ष रात में मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गया, मकान तोड़ने को लेकर जहां जबरदस्त विवाद हुआ। घटना में अशोक पुत्र जीवन उम्र 40 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *