Dehradunउत्तराखंड

कांग्रेस को मंथन की जरूरत, लोकसभा चुनाव में निकल चुकी है दुष्प्रचार की हवाः चौहान

बद्रीनाथ सहित गढ़वाल की 14 विधानसभा सीटों पर लहराया भाजपा का परचम

दिनांक/11/6/24

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि हाल ही मे हुए लोस चुनाव मे जमीनी हकीकत सामने आने के बाद भी कांग्रेस का दंभ सिर चढ़कर बोल रहा है जो कि हास्यास्पद है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयाँन पर प्रतिक्रिया देते हुए चैहान ने कहा कि बद्रीनाथ सहित गढ़वाल क्षेत्र मे 14 विस क्षेत्रों मे कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा निकल गयी और जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर उसे आशीर्वाद दिया। बद्रीनाथ मे सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पुनर्वास और राहत कार्यों का नतीजा रहा कि यहाँ पर कांग्रेस को लोगों ने नकार दिया। इसके बावजूद कांग्रेस सपने गढ़ रही है जो कि नामुमकिन है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर मैदान मे उतरने की बात कर रही है लोक सभा मे जनता ने उन्हे नकार दिया है। भाजपा जिस बेटी अंकिता की लड़ाई के लिए अग्रिम पंक्ति मे रही कांग्रेस उसी को आधार बनाकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार मे जुट गयी, इस पर जनता ने उसे जवाब दे दिया। यही स्थिति बद्रीनाथ मे भूस्खलन पर भी हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पारदर्शिता की नीति से चल रही धामी सरकार पर जनता का पूरा भरोसा है।

चैहान ने दावा किया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे दोनों उप चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी का चमत्कारी नेतृत्व का ही असर है कि उनके नेतृत्व मे भाजपा ने देवभूमि मे ऐतिहासिक रिकार्ड बनाये और धामी की लोकप्रियता आज प्रदेश से बाहर देश के अन्य राज्यों मे भी है। कांग्रेस दुष्प्रचार के जरिये उप चुनाव मे मैदान मे उतरने की फिर नापाक कोशिश कर रही है, लेकिन विकास कार्यों के बूते जनता के बीच जाने की तैयारियों मे भाजपा उप चुनाव को लेकर आश्वस्त है। फिल्हाल कांग्रेस की पहली चिंता उम्मीदवार की तलाश है और इसके लिए ही मंथन उसकी चुनौती भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button