गृह क्लेश में पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी – Uttarakhand Prime 24X7

गृह क्लेश में पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

दिनांक/17/06/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर के वसंत कुंज में एक व्यक्ति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। अचानक हुई इस दिल दहलाने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टिया यह मामला गृह कलेश से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, सामने आया कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाना पर भी अंदर से जब कोई नहीं निकला, तब पुलिस जैसे-तैसे छत पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति मृत पड़ा मिला. पुलिस जब नीचे घर में दाखिल हुई,तो वहां का मजर देख पुलिस भी हैरानी में पड़ गयी। बेड पर मृतक की पत्नी का भी खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था, जिसके सिर पर डंडे और सरिया के गहरे निशान थे। बताया जा रहा है कि महिला का पति ई रिक्शा चलाता था और मामूली बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने कमरे में पत्नी की हत्या कर खुद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया में मामला गृह क्लेश का माना जा रहा है। सीओ सिटी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया की पत्नी ने अपनी परिचित एक महिला को सोमवार देर रात फोन कॉल कर उसके घर आने की बात कही थी, लेकिन फिर वह उसके घर नहीं पहुंची। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सामने आया कि संतान को लेकर दंपति के बीच विवाद होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *