उत्तराखंड

लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकारः आर्य

उधमसिंहनगर। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किया जाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। राहुल गांधी क्योंकि अडानी के खिलाफ सवाल उठा रहे थे, इसीलिए उनका मुंह बंद कराने के लिए केंद्र सरकार ने उनकी सदस्यता समाप्त करने का षड्यंत्र रचा। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर आज यहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर निशाना साधा गया। आर्य के साथ ही जिले के विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार का ध्यान जनहित की ओर दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि बात विधानसभा की हो या फिर लोकसभा की, सत्र को जल्द से जल्द निपटा कर सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार को हिटलशाह करार दिया और कहा जनता सब समझ चुकी है और 2024 का इंतजार कर रही है। 2024 में देश की सत्ता पर कांग्रेस फिर काबिज होगी और जनहित पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खटीमा में विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के लापता होने के पोस्टर लगने के सवाल से कांग्रेस नेताओं ने किनारा कर लिया। कार्यक्रम में जसपुर विधायक आदेश चैहान, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गणेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, वरिष्ठ नेत्री ममता हालदार, ममता रानी, संदीप चीमा, संदीप सीमा, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button