यमुनोत्री धाम में एक और तीर्थयात्री की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

यमुनोत्री धाम में एक और तीर्थयात्री की मौत

दिनांक/13/5/24

Uttarkhashi, Uttarakhand prime 24×7

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और तीर्थयात्री की मौत हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों को जानकीचट्टी में मेडिकल चेकअप कराने के बाद ही पैदल मार्ग पर यात्रा करने की अपील की है।

बड़कोट एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 54 वर्षीय विष्णु कुमार भाभा निवासी बेंगलुरु को जानकी चट्टी में अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जानकी चट्टी से कुछ ही दूर पर यह यात्री बेहोश हो गया था। जहां उसके साथियों ने जानकी चट्टी में स्थित अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने पंचनामा भर कर यात्री की डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया है। इससे पहले भी कपाट खुलने के दिन यानी 10 मई को दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। डॉक्टरों की मानें तो यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऑक्सीजन की कमी और मौसम के बदलने के कारण भी यात्रियों की मौत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *