आज का राशिफल

आचार्य सिमरन
मेष राशि का करियर : मेष राशि वाले कारोबारी और व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है और आपके व्यापारिक प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। काम धंधे के समय व्यापार में रविवार की छुट्टी की वजह से ग्राहकी चहल पहल रहेगी, जिससे अच्छी बिक्री होगी।
आज सिंह राशि का करियर : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। अपने व्यवसाय में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
आज कन्या राशि का करियर : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले और आर्थिक मामले में हर फैसला सूझबूझ से लेने का है। आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। दान पुण्य के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। जिम्मेदारी से काम करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि का करियर : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सफल रहेगा। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आय के भी कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपके अंदर आत्म सम्मान की भावना बनी रहेगी। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
आज वृश्चिक राशि का करियर : वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर के मामले में भाग्यशाली दिन है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आज आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित यदि कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है।
आज वृषभ राशि का करियर : वृषभ राशि वाले व्यापारी और कारोबारियों को आज मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों आज का दिन थोड़ा-सा विरोधाभास लेकर आएगा और बिजनस ट्रिप्स आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। काम धंधे के समय व्यापार में कुछ कार्यों में सफलता तो कुछ अन्य कार्यों में अटकन या विलंब से सफलता प्राप्त होगी। भूमि संपत्ति से संबंधित कार्यों में अचानक से धन लाभ हो सकता है लेकिन आसपास सतर्कता भी बरतें।
आज मिथुन राशि का करियर : मिथुन राशि वाले कारोबारी और व्यापारियों को आज कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपकी मेहनत से शुभ संयोग बन रहे हैं और रचनात्मक प्रोजेक्ट द्वारा धन वृद्धि के अच्छे संयोग बनेंगे। काम धंधे के समय व्यापार में किसी ग्राहकी या व्यापारिक पार्टी की वजह से भागदौड़ रहेगी। कुछ नए ऑर्डर्स प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करेंगे।
आज कर्क राशि का करियर : कर्क राशि वाले व्यापारी और कारोबारियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मामलों में काफी रिलैक्स महसूस करेंगे, हालांकि व्यय पर लगाम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा खर्चे अधिक रहेंगे। काम धंधे के समय व्यापार में आय के स्त्रोतों को बढ़ने को लेकर कोई चर्चा हो सकती है। किसी दूसरे व्यापर को खरीदा या निवेश भी किया जा सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े काम आगे बढ़ते देखे जाएंगे। साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ रहेंगे, जिनसे अच्छा धन लाभ भी होगा। इस राशि




