गुलदार के हमले से पुलिसकर्मी सहित दो गम्भीर घायल – Uttarakhand Prime 24X7

गुलदार के हमले से पुलिसकर्मी सहित दो गम्भीर घायल

दिनांक/17/3/24

Pauri, uttarakhand prime 24×7

पौड़ी। पहाड़ों पर गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस क्रम में बीती रात अलग-अलग घटनाओं में गुलदार के हमले के दौरान दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। घायलो में से एक उत्तराखण्ड पुलिस का जवान भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 8 बजे हरेंद्र पुंडीर पुत्र चिरंजी लाल श्रीयंत्र टापू से अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने चलती स्कूटी में हरेंद्र पर हमला कर दिया। जिसमें हरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में हरेंद्र को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया। जहां हरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा बीती देर रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिसकर्मी रोहित नेगी पुत्र पंचम सिंह ड्यूटी पूरी कर अपने घर जा रहा था। तभी उसी जगह पर रोहित पर भी गुलदार ने हमला कर दिया. जिसमें रोहित लहूलुहान हो गया। रोहित को घायल अवस्था मे अस्पताल भर्ती किया गया है।

बता दें की पौड़ी और श्रीनगर गढ़वाल के बीच गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन फिर भी वन विभाग इन जंगली जानवरों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। मामले में नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन नेगी का कहना है, कि घटनास्थल यानी श्रीयंत्र टापू के पास पिंजरे लगा दिए गए हैं। जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा दोनों घायलों को मुआवजा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *