Dehradunउत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश

दिनांक/7/2/24

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून दिनांक 07 फरवरी 2024, (जि सू का),माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। सर्वे चौक-करनपुर-डीएल रोड-नालापानी तक, प्रिंस चौक-त्यागी रोड-रेस्टकैम्प-बन्नू चौक-धर्मपुर आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने 45 चालान करते हुए रुपए 34000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 07 चालान करते हुए, रुपए 2200 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 21 चालान करते हुए रुपए 9500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे। अतिक्रमण मुक्त अभियान के प्रारंभ 13 जनवरी 2024 से अब तक नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ द्वारा लगभग 4601 चालान किये जिनमें धनराशि रू0 1224900 वसूली गई।

 

—-0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button