
Date/07/05/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समर बुक राइटिंग फेस्टिवल में प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा को उभारने के लिए उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया। वहीं विद्यालय के कक्षा 7 के एक छात्र रियांश सिंह ने द एलिमेंटल हीरोज पुस्तक प्रकाशित कर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया है।
मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय समर बुक राइटिंग फेस्टिवल की इस विशेष पहल के अंतर्गत अपनी आयु वर्ग के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए ऑनलाइन पुस्तक लेखन कर रहे हैं। यह उनकी रचनात्मकता, समर्पण और नई सीखने की संभावनाओं को अपनाने की इच्छा को दर्शाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने बताया कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम की हृदय से प्रशंसा करते हैं और उनकी मेहनत एवं प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। विद्यालय प्रत्येक प्रतिभागी को अपना सर्वोत्तम देने और इस समृद्ध अनुभव का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इन्हीं विद्यार्थियों में से मसूरी पब्लिक स्कूल, मसूरी के छात्र रियांश सिंह कक्षा 7 ने सफलतापूर्वक अपनी पुस्तक एलिमेंटल हीरोज लिखकर प्रकाशित की है। यह उपलब्धि बच्चों को अपने विचार व्यक्त करने तथा जीवन में सही दिशा प्राप्त करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करती है। विद्यालय रियांश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं और आशा करता हैं कि वे आने वाले वर्षों में इसी प्रकार अनेक पुस्तकें लिखते रहेंगे।




