
दिनांक/12/01/2024
Haldwani, Uttrakhand prime 24×7
हल्द्वानी। अज्ञात हमलावर ने रामपुर रोड जीतपुर नेगी में एक युवक पर गोली चला दी। इसके बाद जब युवक घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पीठ के पास गोली लगी है। खून निकलने के बाद उसने घरवालों को यह जानकारी दी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। जहां से टीपी नगर पुलिस को सूचित किया गया।
शुक्रवार को पुलिस बल मौके पर पहंुचा और मौका मुआयना किया। थोड़ी देर में कोतवाल उमेश मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। इस दौरान घटना स्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जीतपुर नेगी निवासी बिशू फास्टफुड के ठेले के पास आग संेकते हुए सूप पी रहा था। तथा अचानक वह उठा बोला की मेरे पीठ पर गोली लग गई है। आनन-फानन मंें उसके पास ही मेडिकल पर ले जाकर मरहम पट्टी की गई। इसके बाद उसे एक युवक घर तक छोड़ आया। जब घर में भी खून निकलने लगा तो वह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा जहां आज चिकित्सकों ने उसके पीठ से बूलेट निकाली। चिकित्सकों का कहना है कि गोली दूर से चली है, ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बीशू जीतपुर नेगी मंे किराये पर रहता है। लेकिन गोली कहां से चलाई और किसने चलाई यह किसी ने नहीं देखा। उसक दौरान किसी के भागने या किसी वाहन से जाने की आवाज तक नहीं आयी।




