शाक्ति नहर इन्टेक ढकरानी पावर हाउस में तैरते हुए मिला महिला का शव – Uttarakhand Prime 24X7

शाक्ति नहर इन्टेक ढकरानी पावर हाउस में तैरते हुए मिला महिला का शव

दिनांक- 12/01/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

कोतवाली विकासनगर

आज दिनांक 12/01/2024 को कोतवाली विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई की एक महिला का शव शाक्ति नहर इन्टेक ढकरानी पावर हाउस में तैर रहा है। सूचना से उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराते हुए कोतवाली विकास नगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जल पुलिस की मदद से मृतक महिला के शव को शक्ति नहर इन्टेक से बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर शव की शिनाख्त नही हो पायी। शव के पंचायतनामें की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए मोर्चरी विकासनगर मे रखा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *