Dehradunउत्तराखंडक्राइम

वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को दून पुलिस ने धरदबोचा

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

दिनांक – 08/01/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7

थाना रायवाला

दिनांक 08/01/2024 को वादी रोहित राय पुत्र कृष्ण राय नि0 गली नं0 6 गोकुल धाम कालोनी हरीपुरकला द्वारा थाना रायवाला पर तहरीर दी की दिनांक 05.01.2024 को उनके अवास गोकुल धाम कॉलोनी हरिपुरकला के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मो0सा0 बुलट नं0 UK08-AN-1007 को चोरी कर लिया है।

प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर मु0अ0स0 -03/24, धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर टीम आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये हरिपुर कला क्षेत्रान्तर्गत सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर दिनांक 07.01.2024 को प्राईमरी स्कूल हरिपुरकला के पास से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी की मो0सा0 बुलट नं0 UK08-AN-1007 के साथ गिफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

 

*अभियुक्त का नाम पता :-*

 

(1)- क्षितीज शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली न0 06 गोल कोठी के पास हरिपुरकला, रायवाला, उम्र-21 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण*

 

(1)- बुलेट मो0सा0 संख्या UK08AN-1007

(अनुमानित कीमत 130000/- रुपये )

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- अपर उ0नि0 अरुण कुमार, थाना रायवाला

2- हे0का0 शहवान अली

3- कानि0 कृष्ण प्रकाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button