Dehradunउत्तराखंड

अवैध नशा तस्करी में लिप्त बडे गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

गिरोह के एक अन्य सदस्य को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने स्कूटी के साथ 10 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

दिनांक: 21-12-23

 देहरादून, Uttarakhand prime 24×7 

“ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्पूर्ण जनपद में नशा तस्करों पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करी में लिप्त गिरोह व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व्यापक अभियान चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थो को कडे दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पुलिस द्वारा गांजे की तस्करी में लिप्त बडे गिरोह के 06 सदस्यों को दिनांक: 19/20-12-23 को लगभग 68 किलो गांजा व 02 कार व तस्करी सम्बन्धित उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरोह के मुख्य सरगना आमिर द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक: 20-12-23 को उसके द्वारा रिस्पना पुल के पास गिरोह के अन्य सदस्य के पास 10 किलो गांजा डिलिवर किया गया है। उक्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक: 20-12-23 की रात्रि मोथोरावाला पुल पर चैकिंग के दौरान 01 अन्य *अभियुक्त सौरभ को स्कूटी वाहन संख्या: यू0के0-07-बीक्यू-8129* से परिवहन करते हुए 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सौरभ द्वारा बताया गया कि उसको आमिर द्वारा विभिन्न प्रदेशों से लाकर प्रदान किया जाता है, जिसे वो देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार छोटी-छोटी पुडियों में बेचता है। उक्त संबंध में *थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0: 474 /23 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*नोट: उक्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस द्वारा उक्त गिरोह के 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *20 लाख रू0 का गांजा तथा 03 वाहन (02 कार, 01 स्कूटी)* बरामद किया गया, मुख्य अभियुक्त द्वारा नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहन पर भारतीय किसान यूनियन के झण्डे तथा बोर्ड का किया जाता था इस्तेमाल।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*: सौरभ पुत्र विजयनाथ निवासी सपेरा बस्ती मथुरा वाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष।

*बरामदगी विवरण*:

(1). अवैध गांजा: 10 किलो बरामद होना ।

(2). तस्करी हेतु प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या यू0के0-07-बीक्यू-8129 बरामद होना।

 

*पुलिस टीम* :

01: उ0नि0सतबीर सिंह भंडारी चौकी प्रभारी जोगीवाला

02: कां0 विपिन सेमवाल, कां0 हेमवती बहुगुणा, कां0 प्रवीण भंडारी, कां0 आशीष राठी, कां0 बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी।

03: कां0 मोहित राठी, कां0 मनोज शर्मा एएनटीएफ देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button