स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

दिनांक 07/12/23

Haldwani/Uttarakhand Prime 24X7

हल्द्वानी,  ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्कूटी बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गुरूवार की सुबह अमरदीप होटल के पास रामपुर की ओर से आ रही बाइक की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने कैलाश नगरकोटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्कूटी और बाइक सवार काफी तेज गति से आ रहे थे। जिस कारण से यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *