ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत – Uttarakhand Prime 24X7

ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

दिनांक/3/12/2023

Rudrpur, Uttrakhandprime24x7 

रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र में ससुराल जा रहा बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा दिया। उसे एंबुलेंस से गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र ग्राम प्रीतम नगर आनंद खेड़ा निवासी 30 वर्षीय असीम मंडल पुत्र हर नारायण मंडल शनिवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। गदरपुर मटकोटा रोड पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार के लोग भी पहुंच गए। असीम को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक तीन वर्षीय का बच्चा है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *