
दिनाँक – 28/11/2023
Dehradun/uttarakhandprime 24X7
थाना रानीपोखरी दिनांक 27-11-2023 को थाना रानीपोखरी को सुनील थापा हाल निवासी गम्भीर सिंह का मकान, बीरपुर डाण्डी मोड, बडकोट, रानीपोखरी ने जरिये फोन सूचना दी उसकी पत्नी सुनीता थापा ने दरवाजा बन्द कर पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुँचा, मौके पर कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था, पुलिस द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर मृतका सुनीता थापा को, जो पंखे पर दपट्टे का फन्दा लगाकर लटकी हुई थी, को नीचे उतारा गया। मौके पर घटना की विडियोग्राफी, फोटोग्राफी की गयीं तथा मृतका को 108 एम्बुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया। मृतका सुनीता के शव को मोर्चरी हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट मे रखवाया गया है। पंचायतनामा एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।




