
दिनाँक – 23/11/2023
Dehradun / uttarakhandprime 24X7
कोतवाली ऋषिकेश दिनांक 17 नवंबर 2023 को वादिनी अंजलि चौहान निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर कोतवाली ऋषिकेश में दी गयी जिसमें आशुतोष नगर स्थित उनके बंद पड़े मकान के अंदर से अज्ञात चोरों के द्वारा ए0सी0, हीटर, टेबल क्लॉक, बिजली फिटिंग तार सहित अन्य सामान चोरी करना बताया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई|
घटना के अनावरण हेतु तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 23 नवंबर 2023 को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना से संबंधित चोरी के माल को बरामद किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1-दुर्गेश कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी सदानंद मार्ग मॉडर्न स्कूल के पास न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष
3-हिमांशु जाटव पुत्र मनोज जाटव निवासी गली नंबर 8 न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष
4-रमन जाटव पुत्र स्वर्गीय राजवीर जाटव निवासी गली नंबर 10 न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
1-एक स्प्लीट ए0सी0
2-एक हिटर ब्लोअर लेजर कंपनी
3-एक टेबल क्लॉक
4-बिजली फिटिंग का तार
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक मयंक त्यागी
2-कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
3-कांस्टेबल विकास कुमार
4-कांस्टेबल कुलदीप



