
दिनाँक – 17/11/23
Dehradun/uttarakhandprime 24X7
देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में
दून पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों को
फंडिंग करने तथा घटना के षड्यंत्र में शामिल 02
अभियुक्तों 1- अमृत कुमार तथा 2- विशाल कुमार को
दिनाँक 15/11/23 को बिहार से गिरफ्तार किया
गया था। दोनों अभियुक्तो को बिहार में हाजीपुर कोर्ट
में पेश कर पुलिस द्वारा उनका ट्रांजिट रिमांड लिया
गया है। दून पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट
रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहाँ उनका
पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे घटना के संबंध में
विस्तृत पूछताछ की जाएगी।



