Dehradunउत्तराखंडक्राइम

टप्पेबाजी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

01 शातिर टप्पेबाज आया दून पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक – 15/11/23

Dehradun/uttarakhandprime 24X7 

कोतवाली डोईवाला दिनांक 14/11/23 को वादिनी तनु पुत्री स्व0 श्री जगपाल निवासी मिस्सरवाला कला रामबाग लेन न III थाना डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 10/11/2023 को ऋषिकेश रोड पर समय करीब 07:30 बजे बाजार मे खरीदारी करते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भीड-भाड का फायदा उठाकर उनकी स्वेटर की साईड की जेब से उनका रियल मी 5 जी 9T मोबाईल चोरी कर लिया।

प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 346/23 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु कोतवाली डोईवाला द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर दिनांक 14/11/23 को दूधली रोड़, डोईवाला से घटना में संलिप्त अभियुक्त राम उर्फ जीवन को चोरी किये गये रियल मी 5 जी 9T मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 02 अन्य मोबाईल फोन बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उन्हें 7-8 दिन पहले हॉट बाजार डोईवाला से चोरी करना बताया गया, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण*

अभियुक्त राम उर्फ जीवन पुत्र कुवंरपाल उर्फ सन्डू निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।

*बरामदगी विवरण*

1-रियल मी 5 जी 9T मोबाईल (मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित)

2- एमआई मोबाईल फोन -01

3- रेडमी मोबाईल फोन – 01

 

*पुलिस टीम*

01-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ

02-हे0का0 सुधीर सैनी

03-का0 सतीश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button