
Dehradun, Uttrakhandprime24x7

कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि लालतप्पड़ काली मंदिर के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी है। सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल को 108 के माध्यम से जॉलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित किया गया। मृतक के पास से शिनाख्त संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।




