उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने हल्द्वानी में पहली शाखा खोली – Uttarakhand Prime 24X7

उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने हल्द्वानी में पहली शाखा खोली

Haldwani, Uttrakhandprime24x7

हल्द्वानी। उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक लिमिटेड (उज्जीवन एएफबी) ने उत्तराखण्ड की वित्तीय राजधानी हल्द्वानी में अपनी पहली शाखा खोली है। बैंक का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग एवं राजस्व के विविधीकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ना है। वर्तमान में उज्जीवन एसएफबी अपनी 6 मौजूदा शाखाओं के माध्यम से उत्तराखण्ड के 48000 से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

उज्जीवन एसएफबी लघु, छोटे एवं मध्यम उद्यमों को प्रॉपर्टी एवं वर्किंग कैपिटल पर रु 10 लाख से रु 10 करोड़ के ऋण उपलब्ध कराता है, और उनकी बैंकिंग संबंधी विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। बैंक घर की खरीद, घर में सुधार के लिए रु 5 लाख से रु 75 लाख तक के हाउसिंग लोन और कम्पोजिट लोन भी देता है। इसके अलावा उज्जीवन एसएफबी लोगों का घर खरीदने और बनाने का सपना साकार करने में मदद करता है।

इस अवसर पर श्री इत्तिरा डेविस, एमडी एवं सीईओ, उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने कहा, ‘‘नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अपनी शाखा खोलते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारे पर्सनलाइज्ड बैंकिंग प्रोडक्ट एवं सेवाएं उत्तराखण्ड के लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेंगी। नई शाखा हमारे विस्तृत होते नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *