Dehradunउत्तराखंडक्राइम

330 पव्वे अंग्रेज़ी शराब तथा 05 लीटर कच्ची शराब के साथ 04 शराब तस्कर गिरफ़्तार

शराब तस्करों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

दिनांक 28.12.2023

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के दिए गए है निर्देश !

इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्र की कार्रवाई

 

*1-कोतवाली डोईवाला*

 

*240 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ़्तार*

 

थाना डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 28.12.2023 को लच्छीवाला फ्लाईओवर, डोईवाला पर वाहन चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण-सुखबीर तथा भरत पुरी को 240 पव्वे अंग्रेजी शराब विभिन्न ब्रान्ड की तस्करी करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मु0अ0सं0-399/23 धारा 60/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ़्तार अभियुक्तगण*

 

1-सुखबीर चन्द पुत्र श्री खम्बूचन्द निवासी छिद्दरवाला थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र- 47 वर्ष

 

2-भरत पुरी पुत्र विष्णु पुरी निवासी छिद्दरवाला थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र- 35 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण*

1- 240 पव्वे अंग्रेज़ी शराब

2-स्कूटी एक्टिवा संख्या-UK08-AR-1932

 

*2-थाना रानीपोखरी*

 

*90 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज*

 

पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 27.12.2023 चेकिंग के दौरान मनइच्छा मंदिर तिराहा ऋषिकेश रोड से 01 अभियुक्त को 90 पव्वे Mccdowells No 1 अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

गणेश पुत्र मुकेश ग्राम हरटोल थाना संभल जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून

उम्र- 19 वर्ष

 

*बरामदगी*

90 पव्वे अंग्रेजी शराब

 

*3- सहसपुर पुलिस*

 

*05 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ़्तार*

 

सहसपुर पुलिस के द्वारा आज दिनांक 28-12-2023 को ग्राम तिमली के पास से एक व्यक्ति को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

संगीत पुत्र रमेश निवासी ग्राम आदुवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button