DehradunRishikeshउत्तराखंडक्राइम

03 अभियुक्तों (02 पुरुष, 01 महिला) को भिन्न-भिन्न स्थानों से अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 302 पव्वे अंग्रेजी/देशी एवं 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

दिनाँक – 22/11/23

Dehradun/uttarakhandprime 24X7

 

 

कोतवाली ऋषिकेश अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 21 नवंबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

1- अभियुक्त अर्जुन कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी हरीपुरम कॉलोनी ग्राम कुकड़ा थाना कोतवाली मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रिस्पना नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को दुर्गा मंदिर ऋषिकेश के पास से स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK14 9668 पर कुल 244 पव्वे देशी शराब जाफरान की तस्करी

2-अभियुक्त तरुण विश्वास पुत्र भोला विश्वास निवासी बंगाली बस्ती माया कुंड ऋषिकेश को बंगाली बस्ती से 58 पव्वे मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की के साथ

3- महिला अभियुक्ता आशा पत्नी दर्शन सिंह निवासी रूषा फॉर्म गुमानीवाला ऋषिकेश को रूशा फॉर्म से कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ

गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

 

*पुलिस टीम*

1-कांस्टेबल दिनेश मेहर

2-कांस्टेबल विकास

3-कांस्टेबल कुलदीप

4-कांस्टेबल अभिषेक

5-कांस्टेबल सौरभ

6-कांटेबल विजेंद्र

7-म0का0 मोनिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button