खाई में गिरी मैक्स, 14 लोग घायल – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरी मैक्स, 14 लोग घायल

दिनांक/27/08/2024

Champawat/Uttarakhandprime 24×7

चंपावत। जनपद में एक मैक्स वाहन बिरगुल रोड पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

चंपावत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बिरगुल रोड पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर रोड से गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में दो बच्चों समेत 14 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से 14 घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।सभी घायल लोग चंपावत जनपद के ही रहने वाले हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *