02 शातिर वाहन चोर चोरी की गई स्कूटी संख्या UK07BN3472 के साथ गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

02 शातिर वाहन चोर चोरी की गई स्कूटी संख्या UK07BN3472 के साथ गिरफ्तार

Dehradun , uttrakhandprime24x7

देहरादून। थाना डालनवाला पर दिनांक 06.09.2023 को *वादी श्री वेद प्रकाश पुत्र श्री मथुरा प्रसाद निवासी- संजय कालोनी, मोहिनी रोड, जनपद देहरादून* ने हाजिर थाना आकर प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 04.09.2023 को उनकी स्कूटी संख्या UK07BN3472 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। उक्त प्रा0पत्र पर थाना डालनवाला पर तत्काल *मु0अ0सं0 196/2023 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणों को दी गई। उक्त चोरी के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी किए गये स्कूटी की बरामदगी हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदया तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदया के निकट पर्यवेक्षण व मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर चोरी के अनावरण हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए *दिनांक 07.09.2023 को समय 20.15 बजे गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के मैदान के गेट के पास सड़क से मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त गण (1) आकाश पुत्र बालेश्वर निवासी- MDDA कालोनी, भगत सिंह कालोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र 22 व (2) रोहित पुत्र धर्मेन्द्र निवासी- ताण्डे चौड़वाला, अफजलगढ़, उत्तर प्रदेश हाल निवासी- जैन प्लॉट, वाणी विहार, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष को चोरी किए गए स्कूटी संख्या UK07BN3472 के साथ गिरफ्तार* किया गया एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

————————————

*(1) आकाश पुत्र बालेश्वर निवासी- MDDA कालोनी, भगत सिंह कालोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र 22*

*(2) रोहित पुत्र धर्मेन्द्र निवासी- ताण्डे चौड़वाला, अफजलगढ़, उत्तर प्रदेश हाल निवासी- जैन प्लॉट, वाणी विहार, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष*

 

*बरामदगी विवरण*

——————————

*स्कूटी एक्टिवा संख्या UK07BN3472 रंग काला*

 

अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

 

*पुलिस टीम*

———————

1- उ0नि0 ना0पु0 सरिता बिष्ट, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

2- का0 917 ना0पु0 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

3- का0 883 ना0पु0 आदित्य राठी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *