Haridwarउत्तराखंडदुखद

हैंडीक्राफ्ट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हैंडीक्राफ्ट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

दिनांक/23/02/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट की दुकान में आग लग गई। इस अग्किांड में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटनाक्रम के अनुसार शनिवार देर रात अपर रोड पर एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते अग्रल रूप लिखो और अंदर रखा सामान जल उठा। आग की लफ्ट देखकर आसपास के लोगों में भी अपरा तफरी की स्थिति मच गई। सूचना पर नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाना शुरू किया। देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई थी। आग लगने का कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button