Dehradunउत्तराखंड

हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे दून,विकास त्यागी को नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष

हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे दून,विकास त्यागी को नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष

Date/01/05/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। हिंदू युवा वाहिनी (एचवाईवी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौर ने उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान उन्होंने विकास त्यागी को विधिवत रूप से हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस मौके पर विक्रम राठौर ने कहा कि उत्तराखंड में वाहिनी काफी समय से कार्य करती आ रही है। यहां अवैध मजारों के मुद्दे को उठाने का काम पार्टी ने बखूबी किया है। लेकिन आगामी चुनाव और महाकुंभ को देखते हुए उत्तराखंड में युवा वाहिनी की टीम को मजबूत बनाना है। यही कारण है कि उत्तराखंड में युवा वाहिनी अपनी शक्ति बढ़ाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को आज हम हिंदू हृदय सम्राट कह सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सनातनी बताते हुए कहा कि समूची हिंदू युवा वाहिनी उनके साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके समर्थन में खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए विकास त्यागी को उत्तराखंड कि हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो राम का है, हम उसके साथ हैं।

उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में हम प्रदेश में सनातनी सरकार को लाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं के ऊपर हिंसा होती रही, ऐसे में हमने उनकी सुरक्षा के लिए सनातनी सरकार लाने का प्रण लिया है। हम उसी को सरकार में लायेंगे जो सनातन धर्म की बात करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button