हार की निराशा में कांग्रेस, देश की लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचाने में जुटीः भाजपा – Uttarakhand Prime 24X7

हार की निराशा में कांग्रेस, देश की लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचाने में जुटीः भाजपा

Date/07/10/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी प्रदर्शन को देश की लोकतांत्रिक छवि पर दाग लगाने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में मिल रही लगातार हार से हताश होकर कांग्रेस अब संवैधानिक संस्थानों को ही ध्वस्त करना चाहती है। वहीं उन्होंने दावा किया कि ईवीएम के बाद एसआईआर का बहाना भी, अब कांग्रेसी पराजय की देवभूमि में टाल नहीं सकता है।

दिल्ली और प्रदेश में कांग्रेस के एसआईआर प्रक्रिया एवं ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर किए गए हंगामों को उन्होंने देश की लोकतांत्रिक छवि को वैश्विक स्तर पर बदनाम करने की एक नाकाम कोशिश करार दिया है। साथ ही कांग्रेस की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने की साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह सब हर जगह मिल रही करारी हार से उपजी कांग्रेस की निराशा है। विपक्ष अपनी चुनावी विफलताओं की जिम्मेदारी लेने के बजाय हमेशा ईवीएम और चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करता है। देश की जनता अब विपक्ष के इस रवैये को अच्छी तरह समझ चुकी है और जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विपक्ष के इस गैर-जिम्मेदाराना और अलोकतांत्रिक आचरण को घ्देश की छवि खराब करने का सुनियोजित प्रयास बताया। स्पष्ट आरोप लगाया कि कल आकाशवाणी और आज जंतर-मंतर एवं हरिद्वार में प्रदर्शन कर रहे नेता केवल देश का माहौल खराब करने का बहाना ढूंढते हैं। ताकि भारत की साख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोट पहुंचाई जा सके। उन्होंने विपक्ष को चेताया कि वे ष्देश के विकास की नीतियों एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं का सम्मान करें वरना जनता उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए राजनीति के किनारे बैठा देगी। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम के बाद एसआईआर का बहाना भी, अब कांग्रेसी पराजय टाल नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *