उत्तराखंड

हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत

हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत

दिनांक/16/06/2025

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7 

हल्द्वानी। कोटाबाग और मोटाहल्दू क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एक मामले में महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दूसरे मामले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार कोटाबाग क्षेत्र की रहने वाली 41 वर्षीय महिला भावना सिंह ने शनिवार रात में संदिग्ध हालात में जानलेवा पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। भावना के भाई टीकम अधिकारी, निवासी नलनी मंगोली ने कोटाबाग थाने में तहरीर दी है। तहरीर में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भावना के भाई ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व भावना की शादी कोटाबाग निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही भावना को पति और उसका बड़ा भाई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे। 13 जून की शाम को भी भावना के साथ मारपीट की गई। इसके अगले दिन 14 जून की रात पति के बड़े भाई ने मौसी को फोन कर बताया कि भावना ने जानलेवा पदार्थ खा लिया है।

भावना के भाई ने हत्या का आरोप लगायारू टीकम का आरोप है कि भावना को ससुराल वालों ने उनकी बहन को जहर देकर मारा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कालाढूंगी थानाध्यक्ष ने बताया कि थानाध्यक्ष कालाढूंगी विजय मेहता एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की है। मोटाहल्दू निवासी एक 35 वर्षीय महिला रिंकी देवी ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। रिंकी की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शनिवार रात उसने अपने घर में आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार वाले आनन फानन में महिला को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज ने बताया कि चौकी इंचार्ज, मेडिकल क्षेत्र भूपेंद्र मेहता एक महिला की एसटीएच में मौत का मामला सामने आया है। शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों में महिला उत्पीड़न और पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है। आरोपों में सत्यता पाए जाने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button