Mussoorieउत्तराखंड

स्वास्थ्य शिविर 150 लोगों का हुआ उपचार, पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

स्वास्थ्य शिविर 150 लोगों का हुआ उपचार, पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

Date/01/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से चिकित्सक सम्मान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी वर्षा के बावजूद भी 125 से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया वहीं रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की गयी। वहीं चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

राधाकृष्ण मंदिर सभागार कुलडी में आयोजित लायंस क्लब मसूरी हिल्स स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह में बडी संख्या में रोगियों का परीक्षण किया गया, साथ ही रोगियों का ब्लड प्रेशर, शूगर आदि की भी जांच की गयी। शिविर में बलूनी अस्पताल देहरादून के चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण किया जिसमें हडडी रोग, सामान्य रोग, स्त्रीरोग के रोगियों ने लाभ लिया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस पर स्मृति चिन्ह, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सको में जनरल मेडिसन सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. संदीप कुमार टंडन, हडडी रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश नौटियाल, आर्थों लिगामेंट एवं खेल चोट विशेषज्ञ डा. विष्णु बाजपेयी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति पांण्डेय सहित मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियक एवं वेसकुलर सर्जन मैैक्स अस्पताल डा. अरविंद मक्कड़ थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. अरिवंद कक्कड ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक जुलाई को मनाया जाता है जिसमें बलूनी अस्पताल रोगियों का उपचार कर रहे हैं व जिसका लाभ जनता ले रही है। । इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि हर वर्ष लायंस हिल्स चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस पर सम्मानित करते है व शिविर अलग दिवस पर लगाते थे लेकिन इस बार क्लब के सेवा भाव के उददेश्य के लिए इस बार चिकित्सक दिवस पर शिविर भी लगाया गया व चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य प्रबंधक अमृता शर्मा ने कहा कि आज भारतीय स्टेट बैंक का भी जन्म दिवस है वहीं लांयस क्लब मसूरी हिल्स ने चिकित्सकों के सम्मान के लिए संपर्क किया जिस पर बैंक ने इसमें सहयोग किया। इस मौके पर क्लब महासचिव राजीव अग्रवाल, मदन मोहन शर्माद्व स्वास्थ्य चेयरमैन एएस पंवार, आरएन माथुर, मधुलिका माथुर, माधुरी शर्मा, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button